Ghansyam Sharma / Thu, Apr 16, 2026 / Post views : 40
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत विकासखंड कोंडागांव के सूर्योदय महिला क्लस्टर संगठन, चिपावंड से जुड़ी 10 ग्राम पंचायतों की लगभग 1000 महिला किसानों को आजीविका सेवा केंद्र (एलएससी) के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।
इस पहल के तहत उन्नत तकनीकों से मक्का, सब्जी उत्पादन और मुर्गी पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि एवं पशुपालन विभाग द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। केंद्र के माध्यम से कृषि उपकरण, बीज एवं सामग्री बाजार से कम दर पर उपलब्ध कराई जा रही है।
अब तक 413 महिला किसान लाभान्वित होकर आय में वृद्धि कर चुकी हैं। साथ ही ब्रूडिंग सेंटर के जरिए चूजों का उत्पादन और विक्रय कर आय अर्जित की जा रही है।
खरीफ सीजन के लिए 1200 किसानों को बीज उपलब्ध कराने हेतु कार्ययोजना तैयार की गई है। यह पहल महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन