Ghansyam Sharma / Fri, Apr 17, 2026 / Post views : 7
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कांग्रेस कमेटी के गठन के बाद संगठन को और मजबूत करने की दिशा में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। जिला अध्यक्ष रवि घोष ने रितेश पटेल को प्रभारी महामंत्री नियुक्त किया है।
रितेश पटेल इससे पहले भी झूमूकलाल दिवान और बुधराम नेताम के कार्यकाल में महामंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पुनः नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।
रितेश पटेल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन जो भी जिम्मेदारी देता है, उसे निभाना कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पद से ज्यादा जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है और कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन