Ghansyam Sharma / Wed, Apr 3, 2024 / Post views : 155
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए बस्तर लोकसभा के व्यय प्रेक्षक आशुतोष प्रधान ने बुधवार को जिले की सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर घोड़ागांव में लगाये गए स्थैतिक निगरानी दल के चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने चेकपोस्ट का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी लेते हुए पंजियों की जांच की। जहां उन्होंने की जा रही कार्यवाहियों में शामिल होकर करायी जा रही वीडियोग्राफी की भी जांच की। उन्होंने सभी आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच करते हुए किसी भी नगद राशि को बिना अनुमति या बिना पर्याप्त दस्तावेजों के परिवहन पर तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके साथ ही निर्वाचन को प्रभावित करने वाली सभी समाग्रियों के परिवहन पर अंकुश लगाते हुए शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम निकिता मरकाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
sotrakgnpro
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन