Ghansyam Sharma / Tue, Aug 4, 2026 / Post views : 72
रायपुर। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आईटी सेल प्रकोष्ठ की द्वितीय कार्यकारिणी सूची जारी की गई है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू की अनुशंसा पर आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू ने सूची जारी करते हुए कोण्डागांव के विजय कुमार साहू को प्रदेश सह-संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर विजय कुमार साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती साधना साहू, आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू, प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष साहू तथा जिला साहू संघ कोण्डागांव के जिला अध्यक्ष राजेश साहू के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। समाजहित, संगठन की मजबूती तथा डिजिटल माध्यमों के जरिए साहू समाज की गतिविधियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।
विजय कुमार साहू ने कहा कि आईटी सेल के माध्यम से समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने और सामाजिक गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही डिजिटल सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की जाएगी।
उन्होंने कहा कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में समाज को अधिक संगठित एवं मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उनकी नियुक्ति पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन