Ghansyam Sharma / Fri, Jun 27, 2025 / Post views : 179
टामेश्वर चौहान होंगे नए टीआई कोण्डागांव, सौरभ उपाध्याय होंगे बड़ेडोंगर के टीआई,
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने और कार्य प्रणाली में नवाचार लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोण्डागांव द्वारा जारी आदेश में 13 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इन अधिकारियों में निरीक्षक (TI) एवं उप निरीक्षक (SI) स्तर के अधिकारी शामिल हैं जिन्हें तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। यह तबादला आदेश पुलिस विभाग के आंतरिक प्रशासनिक संतुलन और क्षेत्रीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। यह आदेश कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमारके द्वारा जारी किया गया हैं।
स्थानांतरण सूची इस प्रकार है:

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन