Ghansyam Sharma / Mon, Jan 15, 2024 / Post views : 157
कवर्धा। पत्रिका लुक
झोपड़ी में आग लगने से "नागाडबरा" में एक ही परिवार के तीन बैगा आदिवासियों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत माठपुर अंतर्गत आने वाले नागाडबरा बस्ती में बीती रात बुधराम पिता भोपसिंह 35, हिरमतीन बाई पति बुधराम 32 वर्ष एवं उनके आठ वर्षीय पुत्र जोन्हू झोपड़ी में आग लगने से जलकर मृत्यु हो गई । सुबह ग्रामीणों को
जानकारी होने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कुकदुर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना पश्चात शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। फिलहाल आग लगने की कारण अज्ञात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन