Ghansyam Sharma / Sat, Mar 1, 2025 / Post views : 179
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
खुद के खाते पर जमा पैसा समय पर नहीं मिलने से नाराज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के खातेदारों ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार की सुबह जिला कार्यालय का घेराव कर दिया। कलेक्ट्रेट पहुंचने की जानकारी मिलते ही अनुभागीय अधिकारी राजस्व अजय कुमार उरांव जिला कार्यालय पहुंचे और उनको समझाइश देकर शांत कराया।उन्होंने कहा बैंक में पैसे की कमी हुई थी, अब उसे दूर किया गया है।दिक्कत नहीं आएगी वही बैंक के खातेदार किसानों का दावा है उन्होंने सहकारी समितियां में धान बेचा है। धान विक्रय के बाद राशि बैंकों में जमा है। खुद के खाता में राशि जमा रहने के बाद भी बैंक वाले हमें समय पर पैसा नहीं दे रहे। बैंक के कर्मचारी कुछ न कुछ बहाना बनाकर टाल मटोल करते हैं।वही बैंक पहुंचने वाले सीनियर सिटीजनों से बैंक के कर्मचारियों का व्यवहार भी खराब रहता है और बैंक कर्मचारियों की ज्यादती का हमेशा ही खातेदार किसानों को सामना करना पड़ता है।इसमें जल्द सुधार होना चाहिए।
देखें वीडियो----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन