Ghansyam Sharma / Mon, Mar 24, 2025 / Post views : 183
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव जिले में लो वोल्टेज व बिजली कटौती की समस्या को लेकर किसान उग्र आंदोलन की राह पर। चार बार से अधिक प्रदर्शन करते हुए किसानों ने ज्ञापन सौंपा गया। लेकिन लगातार ज्ञापन देने के बाद भी किसानों की समस्या का समाधान नहीं होने से किसान परेशान हो चुके है। किसानों का अंतिम अल्टीमेटम 30 मार्च 2025 तक समाधान तो होगा उग्र


आंदोलन। राजेश नेताम किसान ने बताया कि ग्राम बहीगांव 22 मार्च 2025 को सैकड़ो की संख्या में किसानों ने बैठक का आयोजन कर लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या को लेकर SDM केशकाल को ज्ञापन सौंपा गया था । ज्ञापन में किसानों की फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाने की बात कही हैं साथ ही 30 मार्च 2025 तक बिजली समस्याओं का निराकरण नही हुआ तो हजारों की संख्या में किसान आंदोलन करेंगे जिसकी उसकी जवाबदेही शासन और प्रशासन की होगी।


कलेक्टर दुदावत ने जिले में 33/11 केवी के नए विद्युत उपकेंद्रों की लोहरा पारा, पिपरा, लंजोड़ा और रांधना की स्थापना के लिए भूमि आबंटन की प्रकिया को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वही भूमि आवंटन प्रक्रिया पूर्ण होते ही सब स्टेशन निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ होगा। इसके स्थापित होने से जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी, जिससे नागरिकों को बिजली संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन