Ghansyam Sharma / Sun, Aug 13, 2023 / Post views : 165
कोंडागांव । पत्रिका लुक
कोंडागांव में स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह के गरिमापूर्ण आयोजन के लिए आज अंतिम अभ्यास सम्पूर्ण परिधान के साथ किया गया। विकास नगर स्टेडियम में आज आयोजित अंतिम अभ्यास में कलेक्टर दीपक सोनी ने
ध्वजारोहण के उपरांत पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के साथ परेड का निरीक्षण किया। यहां 10 प्लाटूनों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। इसके साथ ही पीटी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। समारोह के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए कलेक्टर ने आवश्यक तैयारियों के लिए अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन