Ghansyam Sharma / Sat, Mar 14, 2026 / Post views : 216
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
शहर से लगे ग्राम चिखलपुटी स्थित जिला पुलिस लाइन के पीछे फायरिंग रेंज की पहाड़ी में शनिवार को अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण आग तेजी से ऊपर और नीचे दोनों दिशाओं में फैलने लगी। स्थिति को देखते हुए पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए पहाड़ी के ऊपर और नीचे दोनों ओर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, ताकि आग आसपास के जंगल तक न फैल सके।
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन दुर्गम पहाड़ी रास्तों के कारण दमकल वाहन आग लगने वाले स्थान तक नहीं पहुंच सका। ऐसे में पुलिस के जवानों ने ही झाड़ियों और टहनियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि आग सूखी घास और झाड़ियों में लगी थी, जिससे आग तेजी से फैलने लगी थी। हालांकि जवानों की सतर्कता के कारण आग को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की जा रही है।
खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी था और पुलिस के जवान मौके पर डटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन