Ghansyam Sharma / Fri, Apr 14, 2023 / Post views : 165
जगदलपुर। पत्रिका लुक (विनय कुमार दत्ता)
आम नागरिकों में जागरूकता लाने आज पुलिस व अग्निशमन कर्मियों ने जगदलूर शहर में रैली निकाली वही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं भी जन जागरूकता रैली में शामिल हुए । आपको बतादे की आज ही के दिन विक्टोरिया डॉक मुंबई बंदरगाह में 14 अप्रैल 1944 को जहाज एसएस फोर्ट स्टिकिन बॉम्बे कार्गो में मालवाहक विस्फोटक सामग्री एवं युद्ध उपकरण भरे हुए थे।
जिसमें अचानक ही भयावह आग लग गई थी, जिसमें लगभग 66 अग्निशमन कर्मी आग बुझाते हुए हादसा में शहीद हो गये थे। इन्हीं शहीद अग्निशमन कर्मी की स्मृति में भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाता है। शहर के नागरिकों को नारे व पंपलेट के माध्यम से अग्नि से होने वाली दुर्घटना एवं बचाव के बारे में जागरूक किया गया। अग्निशमन विभाग द्वारा जन जागरूकता के लिए एक सप्ताह 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक जिले के विभिन्न विकासखण्डों में जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन