Ghansyam Sharma / Thu, Aug 13, 2026 / Post views : 93
कोण्डागांव। पत्रिका लुक ( नरेंद्र सेठिया)
जिले के इरागांव थाना क्षेत्र में एक बार फिर गौहत्या का मामला सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद इरागांव पुलिस ने ग्राम पड्डे के जंगल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को कथित रूप से गाय काटते हुए पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार, कुछ ग्रामीणों द्वारा गाय को जंगल में ले जाकर काटे जाने की सूचना विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इरागांव पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पांच लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने मौके से संबंधित सामग्री जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में लागू कानूनी प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। मामले में जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन