Ghansyam Sharma / Sat, Apr 4, 2026 / Post views : 281
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले में अवैध लकड़ी तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण वन मंडल कोण्डागांव के द्वारा 3 अप्रैल 2026 को उड़नदस्ता दल ने वन परिक्षेत्र माकड़ी अंतर्गत ग्राम मगेदा हीरापारा में छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारित इमारती लकड़ी जब्त की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वनमंडलाधिकारी के आदेश एवं उपवनमंडलाधिकारी (पूर्व) के निर्देशन में उड़नदस्ता प्रभारी के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। इस दौरान आरोपी मानकू राम यादव के मक्का बाड़ी में साल, बीजा एवं सागौन की अवैध लकड़ी रखी हुई पाई गई।
वन विभाग की टीम ने मौके से कुल 45 नग काष्ठ (0.830 घनमीटर) जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 35 हजार रुपये आंकी गई है। जब्त सामग्री में साल की चौखट कड़ी, साल चिरान एवं सागौन फारा शामिल हैं।
इस मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 18465/04 दिनांक 03 अप्रैल 2026 दर्ज कर भारतीय वन अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में वनक्षेत्रपाल मोतीलाल बेलसरिया (उड़नदस्ता प्रभारी), उप वनक्षेत्रपाल राकेश शुक्ला, वनपाल ताराबती कोर्राम, अलका नाग, वनरक्षक वासुदेव डहेरिया, सरस्वती मरकाम एवं वाहन चालक मंजीत चहल की अहम भूमिका रही।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध लकड़ी कटाई और भंडारण के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन