Ghansyam Sharma / Mon, Apr 15, 2024 / Post views : 236
छत्तीसगढ़ के 11 की 11 सीटे भाजपा जीतेगी
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल सदन कोण्डागांव में वन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन केदार कश्यप ने 30 बिंदुओं पर आधारित भाजपा की संकल्प पत्र को लांच किया साथ ही मोदी की गारंटी संकल्प पत्र के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर वन मंत्री कश्यप ने पत्रकारो को संबोधित करते कहा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता हेड स्पीच कर रहे, दो दिन पहले राहुल गांधी ने यहां की संस्कृति, विषयों और यहां के सामाजिक परिस्थितियों को जाने बगैर जो भाषण पढ़ा , दुर्भाग्य है जो हमारे बस्तर की आराध्य देवी दंतेश्वरी माई तक को नहीं बोल पाए और दंतेश्वर माया कहके चले गए उनसे क्या उम्मीद कर सकते हैं। कांग्रेस नेता चरण दास महंत मोदी को लाठी से मारने की बात कहकर बाद में माफी मांगते हैं। बस्तर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा गोंडी बोली में मोदी को मारने की बात करते हैं, आज मोदी के लिए पूरा देश खड़ा है, मोदी गरीबों,महिलाओं के लिए योजना बनाकर उसका क्रियान्वयन भी करता है। मंत्री केदार ने आगे कहां की कांग्रेसियों की भाषा आतंकवादियों की भाषा है, पाकिस्तानियों की भाषा है आतंकवादी और पाकिस्तानि इसी तरह की भाषा का उपयोग करते हैं। कश्यप ने आरोप लगाया भारतीय जनता पार्टी गरीबों के लिए योजना बनाती है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के लोग लोगों के बीच जाकर तरह तरह की गलतफहमियां फैलाते है। भाजपा का संकल्प पत्र एक घोषणा पत्र नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य देश को 'विकसित भारत' बनाने का एक दृष्टिकोण है। इसका उद्देश्य गरीबों के जीवन में सुधार लाना और वंचितों, मध्यम वर्ग के जीवन की गुणवत्ता में सुधार जारी रखना, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाना, देश की अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे में तेजी से विकास प्रदान करना है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा, नारायणपुर जिला प्रभारी मनोज जैन, जसकेतु उसेंडी सहित बड़ी संख्या में पार्टीपदाधिकारी मौजूद थे।
देखें वीडियों ----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन