Ghansyam Sharma / Fri, Apr 11, 2025 / Post views : 163
क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का मिलेगा लाभ
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले के दूरस्थ ग्राम बयानार में वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने प्राथमिक चिकित्सा केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कुल 03 करोड़ 05 लाख 65 हजार रुपए के विकास कार्यों की सौगात
दी गई। इसमें 103.99 लाख रुपए की लागत से बने पीएचसी भवन का लोकार्पण और 201.66 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मंत्री कश्यप ने कहा कि इस
भवन से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं सशक्त होंगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी। नए भवन से 21 गांवों के लगभग 15,000 ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया
जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा सहित जिला एवं जनपद प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
सोत्र-dprcg
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन