Ghansyam Sharma / Sat, Mar 1, 2025 / Post views : 181
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप आज कोंडागांव जिले के ग्राम मर्दापाल में आयोजित पारंपरिक भंगाराम माता मावली माघ मड़ई मेला में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भंगाराम मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंत्री कश्यप ने ग्रामवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेला-मड़ई छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा और संस्कृति की पहचान है। यह आयोजन न केवल आपसी मेल-मिलाप का अवसर प्रदान करता है, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति को समझने और उससे जुड़ने का भी मौका देता है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों सहित आयोजन समिति के पदाधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
सोत्र; prokg
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन