Ghansyam Sharma / Mon, Apr 27, 2026 / Post views : 45
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने रविवार को तेंदूपत्ता फड़ दहिकोंगा, समिति कोंडागांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तेंदूपत्ता की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए संग्राहकों को किए जा रहे ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दो संग्राहकों के मोबाइल में स्वयं ऑनलाइन एंट्री कराकर भुगतान प्रक्रिया पूरी कराई, जिससे व्यवस्था की पारदर्शिता और सुचारू संचालन का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संग्राहकों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने तेंदूपत्ता तिहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संग्राहकों की आय बढ़ाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
इस मौके पर वन मंडलाधिकारी कोंडागांव चूड़ामणि सिंह, संयुक्त वन मंडलाधिकारी डॉ. आशीष कोटरिवार, परिक्षेत्र अधिकारी कोंडागांव व दहिकोंगा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन