Ghansyam Sharma / Thu, Feb 19, 2026 / Post views : 211
आरोपितों को सह देने का विभाग लग रहा आरोप
कोण्डागांव।पत्रिका लुक (PDM की रिपोर्ट)
वनमण्डल अंतर्गत आने वाले वनों की सुरक्षा सिर्फ कागज़ों में ही चल रही है।जमीनी सच्चाई काफी अलग है, हाल में मुलमुला वन परिक्षेत्र में सप्ताह भर पहले हुए साल वनों की अंधाधुंध कटाई ने विभाग की पोल खोल दी है।

मुलमुला परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगरसिलाटी से लगे वन क्रमांक 284 में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई हुई है,स्थानीय लोगों ने बताया जिस जगह बड़े पैमाने पर पेड़ो की कटाई हुई है वहां पर साल भर पहले ही विभाग ने जल संरक्षण का कार्य करवाया था।
ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना इतने बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई असंभव है। साल भर पहले ही वन विभाग ने जल संरक्षण के लिए गड्ढे खुदवाए थे और वनों के किनारे सीपीटी नाली खुदवाई थी, लेकिन अब उसी जगह पर पेड़ों की कटाई हो रही है।वन विभाग का मैदानी अमला तकरीबन चार से पांच हेक्टेयर क्षेत्रफल में स्थित पेड़ों की कटाई का दावा कर रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभागीय अधिकारी अधिकृत बयान देने से बच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई नहीं हो सकती है।

इस मामले में वन विभाग के फारेस्ट गार्ड से लेकर मुलमुला के परिक्षेत्र अधिकारी तक अधिकृत बयान देने से बच रहे हैं।अधिकारी दबी जुबान में स्वीकार रहे हैं कि मामले में प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है,पर कार्यवाही को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे, साथ ही अब तक पेड़ काटने वालो और अतिक्रमण कारियो को संरक्षण देने वाले विभागीय कर्मियों पर किसी तरह की कोई ठोस कार्रवाई की विभागीय पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन