Ghansyam Sharma / Mon, Jan 6, 2025 / Post views : 195
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व विधायक सेवक राम नेताम को भाजपा कोंडागांव जिलाध्यक्ष । बता दे कि भाजपा जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा आज दिल्ली से बंद लिफाफों में पहुंची थी। जिसे चुनाव पर्यवेक्षक सुभाऊ कश्यप और जिला प्रभारी के मौजूदगी में खोला गया और सेवक राम नेताम को कोण्डागांव भाजपा जिलाध्यक्ष का ऐलान किया गया ।
आपको बतादें की नए जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम केशकाल विधानसभा के पूर्व विधायक थे साथ ही कई वर्षों से संगठन के विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके । सेवक राम नेताम ने कहा कि मैं एक साधारण भाजपा का कार्यकता हु, संगठन ने जो भी जिम्मेदारियां दी उसे ईमानदारी
से निभाउंगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम को भाजपा पदाधिकरी और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। भाजपा जिला अध्यक्ष चुनाव के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश अरोरा, मनोज जैन, जसकेतु उसेंडी नगर पालिका उपाध्यक्ष सहित दोनों विधानसभा केशकाल व कोण्डागांव के भाजपा संगठन के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन