Ghansyam Sharma / Mon, Feb 17, 2025 / Post views : 188
जिस वार्ड में कांग्रेस का था कब्जा, उसी वार्ड में अब बीजेपी का रहा दबदबा
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
बीते दिनों संपन्न कोंडागांव नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के दिग्गजों को मुंह की खानी पड़ी। कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री मोहन मरकाम जिनके ऊपर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश की कमान थी। 2025 के चुनाव में वह अपना वार्ड तक बचाने में नाकाम रहे। मोहन मरकाम निकाय में जिस वार्ड के मतदाता है, उस वार्ड में हुए निकाय चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। मोहन मरकाम कोंडागांव के भेलवापदर वार्ड के मतदाता है इसी वार्ड में कांग्रेस का पार्षद भी रहा। वही इस बार कांग्रेस पार्टी ने एक
सब्जी विक्रेता को टिकट देकर मतदाताओं के बीच पैठ जमाने का प्रयास किया था।पर भाजपा प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी को शिकस्त देकर वार्ड पार्षद चुने गए। निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ने रविंद्र दीवान को 367 मत वही भाजपा प्रत्याशी सहदेव साहू को 531 मत प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी ने 164 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर भेलवापदर वार्ड के पार्षद चुने गए। आपको बतादें की कोण्डागांव नगर पालिका में अध्यक्ष सहित 22 वार्डो में 20 पर भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज की है वही एक निर्दलीय प्रत्याशी व एक कांग्रेस ने पार्षद की जीत दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन