Ghansyam Sharma / Tue, Jan 16, 2024 / Post views : 155
केशकाल। पत्रिका लुक ( राजमन नाग)
केशकाल गजनपद पंचायत अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत सिलाटी का नवीन ग्राम पंचायत भवन का 15 जनवरी मंगलवार को लोकार्पण व उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केशकाल के पूर्व विधायक सेवक राम नेताम के द्वारा ग्राम पंचायत सिलाटी के नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया। साथ ही शिव मंदिर भगवान नर्मदेश्वर भोलेनाथ के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर केशकाल के पूर्व विधायक सेवक राम नेताम ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में भाजपा का सरकार हैं साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी हैं उस गारंटी को पूरा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एक एक कर के पूरा कर रही हैं । पूर्व विधायक सेवक राम नेताम ने आगे कहा कि मात्र ग्राम
पंचायत भवन के निर्माण से विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। पंचायत निर्माण की शर्थकता तभी होगी जब गांव की प्रत्येक व्यक्ति की मांगे पूरी होगी समस्याओं का निराकरण होगा साथ ही राज्य व केंद्र सरकार सरकार की योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह सुनिश्चित करना हम सभी प्रतिनिधि का दायित्व है। नवीन पंचायत शुभारंभ करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि ग्राम वासियों को प्रत्येक समस्याओं और मांगों का निराकरण ग्राम पंचायत स्तर पर ही किया जाए। इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर उसेंडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री आदिवासी समाज से आते हैं जो आदिवासी समाज के।लिए गौरव की बात है ओर भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाया है। सरकार का उद्देश्य मात्र यही है कि गांव की समस्याओं का निराकरण गांव के पंचायत में ही हो, जिसमें राशन कार्ड बिरधा पेंशन, सड़क, नाली, पुल सहित अन्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति पहुंच सके। इस दौरान श्रीमती जयश्री नाग सरपंच,आकाश मेहता, नवदीप सोनी, सरवण, दीपक, श्रीराम यदु, राधेश्याम नेताम, सुरेंद्र मरकाम, जगन्नाथ नाग, संतोष उईके, रोहित नाग, पुजारी गायता पटेल व भाकपा कार्यकर्ता पदाधिकारी बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
सोत्र- राजमन नाग संवादाता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन