Tue, 13 Oct 2026
Breaking News
सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान : एनएसएस इकाई शामपुर ने चलाया स्वच्छता अभियान, 50 किलो पॉलीथिन एकत्रित | भूत-प्रेत के डर से रात मे भागी 3 छात्राएं छात्रावास से : गोलावंड में सरपंच पति के घर पहुंचीं छात्राएं, 112 की मदद से घर भेजा गया; सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर उठे सवाल | निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिला पंचायत सीईओ सख्त : कोण्डागांव में पंचायतों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश | पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम : आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित | वीबी-जी रामजी के कार्यों की समीक्षा : विकास कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सख्त, तकनीकी अमले को नोटिस जारी करने के निर्देश | 32 दिनों तक जिंदगी की जंग,स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात : SNCU में डॉक्टरों का कमाल, गंभीर नवजात को 32 दिनों के उपचार के बाद मिली नई जिंदगी | विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल : एलार्मडगु कैंप के पास हादसा, दो जवान गंभीर; कोन्टा अस्पताल में उपचार जारी | माओवाद की आड़ में धमकी भरे पर्चे, दो आरोपी गिरफ्तार : मुरदण्डा सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को धमकी देने का मामला, जमीन विवाद से जुड़ा निकला पर्चा कांड | तीन आरोपी गिरफ्तार : चार साल से फरार हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार | तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा | सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान : एनएसएस इकाई शामपुर ने चलाया स्वच्छता अभियान, 50 किलो पॉलीथिन एकत्रित | भूत-प्रेत के डर से रात मे भागी 3 छात्राएं छात्रावास से : गोलावंड में सरपंच पति के घर पहुंचीं छात्राएं, 112 की मदद से घर भेजा गया; सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर उठे सवाल | निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिला पंचायत सीईओ सख्त : कोण्डागांव में पंचायतों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश | पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम : आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित | वीबी-जी रामजी के कार्यों की समीक्षा : विकास कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सख्त, तकनीकी अमले को नोटिस जारी करने के निर्देश | 32 दिनों तक जिंदगी की जंग,स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात : SNCU में डॉक्टरों का कमाल, गंभीर नवजात को 32 दिनों के उपचार के बाद मिली नई जिंदगी | विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल : एलार्मडगु कैंप के पास हादसा, दो जवान गंभीर; कोन्टा अस्पताल में उपचार जारी | माओवाद की आड़ में धमकी भरे पर्चे, दो आरोपी गिरफ्तार : मुरदण्डा सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को धमकी देने का मामला, जमीन विवाद से जुड़ा निकला पर्चा कांड | तीन आरोपी गिरफ्तार : चार साल से फरार हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार | तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा | सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान : एनएसएस इकाई शामपुर ने चलाया स्वच्छता अभियान, 50 किलो पॉलीथिन एकत्रित | भूत-प्रेत के डर से रात मे भागी 3 छात्राएं छात्रावास से : गोलावंड में सरपंच पति के घर पहुंचीं छात्राएं, 112 की मदद से घर भेजा गया; सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर उठे सवाल | निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिला पंचायत सीईओ सख्त : कोण्डागांव में पंचायतों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश | पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम : आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित | वीबी-जी रामजी के कार्यों की समीक्षा : विकास कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सख्त, तकनीकी अमले को नोटिस जारी करने के निर्देश | 32 दिनों तक जिंदगी की जंग,स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात : SNCU में डॉक्टरों का कमाल, गंभीर नवजात को 32 दिनों के उपचार के बाद मिली नई जिंदगी | विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल : एलार्मडगु कैंप के पास हादसा, दो जवान गंभीर; कोन्टा अस्पताल में उपचार जारी | माओवाद की आड़ में धमकी भरे पर्चे, दो आरोपी गिरफ्तार : मुरदण्डा सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को धमकी देने का मामला, जमीन विवाद से जुड़ा निकला पर्चा कांड | तीन आरोपी गिरफ्तार : चार साल से फरार हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार | तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा |

: एकात्म मानववाद से आत्मनिर्भर भारत तक – सेवा पखवाड़ा संगोष्ठी में गूंजे विचार...

Ghansyam Sharma / Thu, Sep 25, 2025 / Post views : 171

Share:

कोण्डागांव। पत्रिका लुक

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय, अटल सदन कोंडागांव में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती एवं आत्मनिर्भर भारत – जीएसटी रिफॉर्म विषय पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी का शुभारंभ भारत माता की तस्वीर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया।

जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन समाज और राष्ट्र के लिए समर्पण का प्रतीक है। उनका “एकात्म मानववाद” दर्शन आज भी भारतीय राजनीति और समाज के लिए पथप्रदर्शक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि उपाध्याय के विचारों को आत्मसात कर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा का संकल्प पहुँचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वन मंत्री केदार कश्यप ने अपने उद्बोधन में दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, उनके संघर्ष और संगठन के प्रति निष्ठा का विस्तृत उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय जनसंघ के माध्यम से राष्ट्रवाद की अलख जगाई और समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का कार्य किया। कश्यप ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा की सतत यात्रा होनी चाहिए।

आत्मनिर्भर भारत विषय के अपने उद्बोधन में संजय पांडे ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में वित्तीय सुधार और जीएसटी की व्यवस्था एक बड़ा कदम है। इससे न केवल कर प्रणाली सरल हुई है बल्कि छोटे उद्यमियों और व्यापारियों के लिए भी नए अवसर खुले हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जीएसटी सुधारों से पारदर्शिता बढ़ी है और आर्थिक ढाँचे को मजबूती मिली है।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने मिलकर यह संदेश दिया कि आत्मनिर्भर भारत का सपना केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही संभव होगा।

बैठक में मुख्य रूप से सेवा पखवाड़ा संयोजक गोपाल दीक्षित, प्रवीर बदेशा, आकाश मेहता, नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, चंदन साहू, संगीता पोयाम, कुलवंत चहल आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

देखें वीडियो

https://youtu.be/nc7lNvoTRwM?si=H31XedQjrM0uT_jw

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement