Ghansyam Sharma / Wed, Jan 18, 2023 / Post views : 164
बस्तर। पत्रिका लूक
बुधवार को बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष व बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने जैतगिरी विद्यालय की छात्राओं को सायकल वितरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पूजा अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान विधायक बघेल ने कहा कि यह योजना छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना है ,इस योजना से छात्राओं को शाला आने-जाने में होने वाली
बाधाओं से निजात मिल रही, योजना के तहत बालिकाओं को सरकार मुफ्त में साइकिल दे रही । उन्होंने कहा आगे की पढ़ाई करने में खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को ज्यादा परेशानी होती है, क्योंकि उन्हें घर के काम में हाथ बंटाना पड़ता है, साइकिल मिलने से इन छात्राओं के घर से स्कूल की दूरी कम हो जायेगी और वे समय पर घर से स्कूल और स्कूल से घर आना जाना कर सकती है। इस दौरान सरपंच गोपाल कश्यप, वीरेंद्र सेठिया योगेंद्र बाकडे, अंजनी तिवारी, जितेंद्र सिंह बैस, सोनसिंह बघेल, पुरषोतम मौर्य,राजेश कुमार सहित स्कूल स्टाफ पालकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन