Ghansyam Sharma / Tue, May 6, 2025 / Post views : 187
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से तैयार किए गए आदर्श कन्या छात्रावास की स्थिति आज भी दयनीय बनी हुई है। लगभग तीन वर्ष पूर्व तैयार हुए छात्रावास भवन का संचालन अब तक नियमित रूप से शुरू नहीं हो सका है, जिससे दूर-दराज़ अंचलों से पढ़ाई के लिए आई छात्राओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला प्रशासन की लापरवाही बनी परेशानी की जड़
छात्राओं व अभिभावकों ने कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि छात्रावास भवन तो बनकर तैयार है, लेकिन जिला प्रशासन ने अब तक इसे अपने अधीन नहीं लिया है, जिस कारण राज्य सरकार द्वारा निर्धारित योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा। इससे न केवल उनका रहन-सहन प्रभावित हो रहा है, बल्कि उनकी शिक्षा भी बाधित हो रही है। स्वयं जुटाना पड़ रहा राशन, खुद पकाना पड़ रहा भोजन छात्राओं ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा जैसे-तैसे अस्थायी रूप से छात्रावास को शुरू किया गया है, लेकिन कोई अधीक्षिका, रसोईया या अन्य कर्मचारी तैनात नहीं किए गए हैं। इस स्थिति में छात्राओं को स्वयं ही राशन की व्यवस्था करके भोजन पकाना पड़ता है, जिससे उनका समय और पढ़ाई बर्बाद हो रहे हैं।
पहले भी दिए गए ज्ञापन, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई छात्राओं और उनके अभिभावकों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब उनकी पढ़ाई और भविष्य दोनों खतरे में हैं, इसलिए उन्होंने फिर एक बार कलेक्टर से मुलाकात कर तत्काल स्थायी अधीक्षिका, रसोईया और आवश्यक कर्मचारियों की नियुक्ति की माँग की है।
जनदर्शन में रखा गया मुद्दा, कलेक्टर ने दिया आश्वासन कलेक्टर ने छात्राओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र जांच एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश देने की बात कही, ताकि छात्रावास का संचालन जल्द ही सुचारु रूप से हो सके।
क्या कहती हैं छात्राएं?
भावना मरकाम BAC की छात्रा ने बताया, “यहां पर कई छात्राएं पढ़ाई के लिए गाँव से यहाँ आए हैं। लेकिन यहां पढ़ाई से ज़्यादा समय राशन लाने और खाना बनाने में लग जाता है। कोई देखरेख करने वाला नहीं है। ऐसे में पढ़ाई पर ध्यान देना मुश्किल हो गया है। जैसे अन्य छात्रावास में शासन द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है वैसे ही इस छात्रावास में उपलब्ध कराया जाए यही मांग हैं।
सोत्रchhatraoke bayananusar
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन