Ghansyam Sharma / Fri, May 8, 2026 / Post views : 51
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चिखलीपुट्टी बस स्टैंड के पास से गुजरने वाली बाईपास सड़क में शुक्रवार 8 मई की रात करीब 9:30 बजे अज्ञात लोगों द्वारा मालवाहक वाहनों पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में कई मालवाहक वाहनों के शीशे टूट गए।
घटना के बाद कोंडागांव बाईपास मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। वाहन चालकों ने बताया कि बाईपास मार्ग में रात के समय वाहन चलाना दुभर हो गया है। अचानक हुई पत्थरबाजी से वाहन चालक दहशत में आ गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था बहाल कर स्थिति को नियंत्रित कर रही है। । पुलिस ने मामले की जांच में जुटी हैं। घटना के बाद वाहन चालकों में भय का माहौल देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन