Ghansyam Sharma / Sat, May 2, 2026 / Post views : 5
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु “सुशासन तिहार 2026” की शुरुआत ग्राम किवईबालेंगा में आयोजित शिविर से हुई। प्रथम दिन 28 ग्रामों में शिविर लगाकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी और लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाया गया। मुख्य शिविर में कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 25 हितग्राहियों को पक्के मकानों की चाबी सौंपी गई। साथ ही राजस्व, स्वास्थ्य, श्रम, शिक्षा और महिला बाल विकास विभाग द्वारा कुल 62 हितग्राहियों को विभिन्न लाभ दिए गए। इसमें किसान किताब, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और पोषण किट शामिल हैं।
सुशासन तिहार का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध निराकरण, योजनाओं की समीक्षा और प्रशासन-जन संवाद को मजबूत करना है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन