Ghansyam Sharma / Sat, Apr 18, 2026 / Post views : 22
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
शासकीय हाई स्कूल हात्मा में व्याख्याता संदीप कुमार सेन की पहल से जल संरक्षण का अनूठा मॉडल विकसित हुआ है। शिक्षा के साथ पर्यावरण जागरूकता को जोड़ते हुए उन्होंने ऐसे प्रयोग शुरू किए हैं, जो पानी की बर्बादी रोकने के साथ छात्रों में जिम्मेदारी भी विकसित कर रहे हैं।
विद्यालय में ‘वॉटर बेल’ के माध्यम से छात्रों को समय-समय पर पानी पीने का संकेत दिया जाता है, जिससे पानी का संतुलित उपयोग सुनिश्चित होता है। वहीं ‘बाकी पानी’ प्रयोग के तहत छात्र बचा हुआ पानी एक पात्र में जमा करते हैं, जिसका उपयोग पौधों की सिंचाई में किया जाता है। इसके अलावा ‘जल प्रहरी’ टीम नल, पाइप और जल स्रोतों की निगरानी करती है।
इस पहल की ग्रामीणों और अभिभावकों द्वारा सराहना की जा रही है। शिक्षाविदों का मानना है कि ऐसे प्रयास जल संकट के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन