Ghansyam Sharma / Thu, Feb 29, 2024 / Post views : 167
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ेबेंद्री के बच्चे एवं व्याख्याता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित शासकीय बहु उद्देश्शीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में जोन स्तरीय 51वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक विज्ञान प्रदर्शनी में लिया भाग। शिक्षक संगोष्ठी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ेबेंद्री के छात्रों एवं व्याख्याता ने जीत का परचम लहराया। विद्यालय के प्राचार्य शिवकुमार तिवारी के संरक्षण में एवं व्याख्याता अंकित गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्र बीरेंद्र यादव ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्लास्टिक अपशिष्ट से जैव ईंधन उत्पादन मे प्रथम
स्थान, प्रोजेक्ट कार्य में मिलेट्स एक सुपर फूड पर मणिलाल कोर्राम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं शिक्षक संगोष्ठी में व्याख्याता अंकित गुप्ता ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के ऊपर अपना व्याख्यान प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ज्ञात हो गत वर्षो में भी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े बेंद्री की विद्यार्थी विज्ञान प्रदर्शनी में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं एवं अन्य विधाओं जैसे मानव श्रृंखला का निर्माण कर संदेश देना आदि में भी काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं। उक्त प्रतिभागी मार्च में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन