Ghansyam Sharma / Thu, Mar 24, 2022 / Post views : 139
20 वर्ष से अपनी 12 सूत्रीय मांगो को लेकर सरकार से समय -समय पर निवेदन- आवेदन व हड़ताल करती आ रही हैं पर 20 वर्ष से अपने हक की मांग करते रहे ओर इस दौरान सरकारे भी बदलती रही पर वन कर्मचारियों की मांग आज तक पूरी नहीं हुई हैं।
वीडियों देखें
कोंडागांव पत्रिका लुक।
छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रान्तीय आह्वान पर कोंडागांव जिला के वन कर्मचारियों के द्वारा 12 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं वन कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से किया आग्रह हमारी मांगो को करे पूरा।
आपको बतादें की वन कर्मचारियों के द्वारा लगभग 20 वर्ष से अपनी 12 सूत्रीय मांगो को लेकर सरकार से समय -समय पर निवेदन- आवेदन व हड़ताल करती आ रही हैं पर सरकार बदलती रही पर वन कर्मचारियों की मांग आज तक पूरी नहीं हुई हैं।
फिर एक बार वन कर्मचारियों के द्वारा प्रान्तीय आह्वान पर छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है।
वही कोंडागांव जिले में प्रान्तीय आह्वान वन कर्मचारी संघ कोंडागांव के जिला उपाध्यक्ष जहांगीर खान ने बताया कि कोंडागांव जिले में दो वन मण्डल कोंडागांव व केशकाल में 2 सौ 75 वनरक्षक, वनपाल, उप वन क्षेत्रपाल अपनी विभिन्न 12 मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं । पूर्व कांग्रेस की जोगी सरकार के बाद बीजेपी की सरकार के दौरान भी हमारी मांगो को पूरा नहीं किया, और वर्तमान में फिर से कांग्रेस की सरकार हैं हम वन कर्मचारी मुख्यमंत्री से आग्रह करते हैं कि वे हमारी मांगो को पूरा करें ना पूर्ववती सरकार की भांति हमारी मांगे अनसुना ना करें।

प्रमुख मांगे-
1.वनरक्षक का वेतनमान वर्ष 2003 से 3050/ वेतनमान स्वीकृत किया जावे।
2. वनरक्षक/वनपाल/उ.व.क्षे. कर्मचारियों का वेतनमान मांग अनुसार निर्धारण किया जावे।
3. पुरानी पेंशन योजना लागू किया जावे।
4. छ.ग.राज्य गठन के पश्चात् नया सेटअप पुनरीक्षण किया जावे।
5. महाराष्ट्र सरकार की तरह रू. 5000/- पौष्टीक आहार/वर्दी
भत्ता दिया जावे।
6. पदनाम/वर्दी हेतु संबोधित नाम अन्य पहचान निर्धारण आदेश जारी किया जावे।
7. वनोपज संघ के कार्य हेतु 1 माह का अतिरिक्त वेतन दिया जावे।
8. काष्ठ वनोपज प्रदाय से कमी मात्रा की वसूली निरस्त/राइट
ऑफ किया जावे।
9. विभागीय पर्यटन स्थल में निःशुल्क प्रवेश दिया जावे।
10. वनपाल प्रशिक्षण अवधि 45 दिन किया जावे। वनपाल प्रशिक्षण केन्द्र कोनी (बिलासपुर) में प्रारम्भ किया जावे।
11. भृत्य/वानिकी चौंकीदार का समायोजन किया जावे।
12. दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों का नियमितिकरण किया जावे।
देखें वीडियो----
पत्रिका लुक वेब पोर्टल के लिए समाचार , विज्ञापन के लिए संपर्क करें- 9406183725, 9340389154, 9165961853,
ईमेल-patrikalook@gmail.com
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन