Ghansyam Sharma / Thu, Mar 20, 2025 / Post views : 163
रायपुर। पत्रिका लुक
राज्यपाल रमेन डेका ने विश्व योग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों को 50 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की है। ये प्रतिभागी आगामी अप्रैल माह में मलेशिया में आयोजित होने वाली 16वीं विश्व योग प्रतियोगिता में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगे। छत्तीसगढ़ के प्रतिभागी खिलाड़ी सुश्री साक्षी वर्मा और विभांशु बंजारे और उनके योग प्रशिक्षक नमेश कुमार साहू ने आज राजभवन में राज्यपाल डेका से मुलाकात की। रमेन डेका ने प्रत्येक प्रतिभागी के लिए 25-25 हजार रूपये की अनुदान राशि स्वीकृत की और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।
सोत्रdprcg
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन