Bhavesh Jain / Mon, Feb 23, 2026 / Post views : 248
रायपुर। पत्रिका लुक (भावेश जैन)
छत्तीसगढ़ की 6वीं विधानसभा के अष्टम सत्र में राज्यपाल रमेन डेका ने अभिभाषण प्रस्तुत किया। विधानसभा पहुंचने पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह तथा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने किया।
अभिभाषण में राज्य स्थापना की रजत जयंती, विकसित छत्तीसगढ़ के विजन 2047, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, जनजातीय उत्थान, नक्सल उन्मूलन, शिक्षा-स्वास्थ्य विस्तार, औद्योगिक निवेश, अधोसंरचना विकास और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे विषयों पर सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं प्रस्तुत की गईं।
राज्यपाल ने उल्लेख किया कि राज्य की नई विधानसभा भवन का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को राज्य निर्माण का श्रेय देते हुए उनके संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे:
अभिभाषण के अंत में राज्यपाल ने विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सभी सदस्यों से सक्रिय योगदान की अपील की और सत्र की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन