Ghansyam Sharma / Sat, Dec 20, 2025 / Post views : 239
केशकाल। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
केशकाल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मरंगपूरी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का आज भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस अवसर पर मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह और खेल के प्रति जोश देखने लायक रहा।


कार्यक्रम में सरपंच रवि शंकर मरकाम, उपसरपंच राम स्वरूप साहू, पंच कविता साहू सहित ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों में जोहर नेताम, बंशी लाल मरकाम, ईश्वर पप्पू शार्दुल (सहयोगी), तरुण बैध, देवलाल साहू, विक्की बैध, ईश्वर सेठिया, साहिल मरकाम, योगेश मरकाम, दिनेश मरकाम, आकाश चौधरी, प्रवीण सेठिया एवं विनय की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आयोजकों ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों से कुल 6 टीमें भाग लिया हैं। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना है। उद्घाटन मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने की शुभकामनाएँ दीं तथा आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
देखें वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन