Ghansyam Sharma / Fri, Jan 23, 2026 / Post views : 262
बांसकोट। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
सरस्वती शिशु मंदिर बांसकोट में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य वसंत पूजा का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई, वहीं पालकों का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन ईश्वर पप्पू शार्दुल की अध्यक्षता में तथा शीतल नाग के संयोजन में सफलतापूर्वक किया गया। मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें बच्चों ने सामूहिक रूप से भाग लेकर विद्या, संस्कार और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल महामंत्री एवं शिशु मंदिर शिक्षा जिला सचिव श्री जीवन लाल मानिकपुरी उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में तितरवंड जनपद से श्री संदीप, जनपद अध्यक्ष श्री सुकमन नेताम, जनपद उपाध्यक्ष श्री नारायण नेताम, सरपंच बांसकोट श्रीमती मेंनबाई नाग, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती श्यामा साहू शामिल रहीं।
इसके अलावा दुर्गा साहू, लक्ष्मी साहू, चेतन पांडे, आसकरण साहू, परदेशी चक्रधारी, बीरबल शार्दुल, मनोज साहू, आशाराम, बाहर ठाकुर, अजय क्षत्रिय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं समस्त पालकगण उपस्थित रहे।
वसंत पूजा के साथ-साथ पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के साथ महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन खेलों के माध्यम से पारंपरिक संस्कृति, सामूहिक सहभागिता और आपसी सौहार्द का सुंदर संदेश देखने को मिला। खेल गतिविधियों ने कार्यक्रम में अतिरिक्त उत्साह और आनंद का माहौल बनाया।
विद्यालय की ओर से प्राचार्य संतोषी नेताम, घूमेश्वरी, धारनी साहू तथा समस्त सहयोगी स्टाफ ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और परंपरा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन