Ghansyam Sharma / Sat, Feb 7, 2026 / Post views : 192
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री सह कोंटा विधायक कवासी लखमा को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बस्तर आगमन पर कोण्डागांव में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
सुबह रायपुर नाका से रेस्ट हाउस तक कांग्रेसियों ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और नारों के साथ बाइक रैली निकाली। रैली के दौरान कवासी लखमा पूर्व केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए।
रेस्ट हाउस पहुंचकर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कवासी लखमा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा उन्हें परेशान करने का प्रयास किया गया, लेकिन बस्तर की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि वे हमेशा बस्तर के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
स्वागत कार्यक्रम में जिला व ब्लॉक स्तर के कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस नेत्रियां तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन