Ghansyam Sharma / Wed, Nov 26, 2025 / Post views : 172
केशकाल। पत्रिका लुक (नरेंद्र। सेठिय)
बस्तर प्रवास पर पहुंचे प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का केशकाल आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बस स्टैंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पायलट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं SIR कार्यक्रम के तहत BLA साथियों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बूथवार मतदाता विवरण, व्यवस्थाओं और चुनावी प्रक्रियाओं पर चर्चा करते हुए जिम्मेदार पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए, ताकि आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी हो सके।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी सचिव डॉ. एस. ए. सम्पत, जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, सांसद फूलीदेवी नेताम समेत कई विधायक, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने सचिन पायलट को संविधान की प्रति भेंट कर सम्मान भी प्रदान किया। पूर्व विधायक संतराम नेताम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन