Ghansyam Sharma / Sat, Dec 6, 2025 / Post views : 176
केशकाल। पत्रिका लुक(नरेंद्र सेठिया)
केशकाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक बड़ेराजपुर के ग्राम-बांसकोट क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। जिसे कराने में अध्यक्ष ईश्वर शार्दुल ,उपाध्यक्ष- मुकेश नेताम,सचिव-मोहित नेताम, योगेंद्र साहू ,संयोजक - राहुल सेठिया , राजेंद्र शार्दुल, सतीश सिंहा ,संरक्षक -अनूप सेठिया , सुनील पोयाम,कोषाध्यक्ष-बसंत पांडे,सौरभ शार्दुल,संचालन-राकेश नेताम,चंद्रकांत पुजारी का मुख्य भूमिका है।
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और हर चौके-छक्के पर तालियों की आवाज गूँज उठी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय एवं टॉस कर किया गया। पहले ही मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी, गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्र की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल भावना बढ़ाना एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराना है।
खेल प्रेमियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, और आने वाले मुकाबलों को लेकर दर्शकों में रोमांच चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन