Ghansyam Sharma / Sun, Dec 18, 2022 / Post views : 147
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
केशकाल विकासखंड अंतर्गत संकुल केंद्र- सुरडोंगर, केशकाल, एवं डिहीपारा के संयुक्त तत्वावधान में प्रियदर्शिनी स्टेडियम सुरडोंगर-केशकाल में 14 दिसम्बर 22 से आयोजित त्रिदिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम 16 दिसम्बर 22 को रोशन जमीर खान अध्यक्ष न.प. केशकाल के मुख्य आतिथ्य एवं पार्षद श्रीमती गीता ध्रुव, अनिल उसेंडी, एस.एम.डी.सी के सम्मानीय सदस्य- फिरोज मेमन, शिवदयाल नेताम, हरिओम कश्यप, राजकुमार यादव, श्रीमती लक्ष्मी सूर्यवंशी, संकुल प्राचार्य- आर.के. विश्वकर्मा, आर.जी.ठाकुर, बी.आर.सी. प्रकाश साहू एवं नीरज अग्निहोत्री, चिराग उपाध्याय सहित गणमान्य नगरवासियों के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस त्रिदिवसीय खेल आयोजन में तीन संकुलों के 11 प्राथमिक,9 माध्यमिक शालाओं सहित कुल 20 विद्यालयों के लगभग 400 प्रतिभागी बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी खेल -प्रतिभाओं का उत्साह जनक प्रदर्शन किया! प्राथमिक स्तर कबड्डी बालक वर्ग में- प्रथम स्थान प्रा.शा.ढोढरापारा, द्वितीय- प्रा.शा. सुरडोंगर,, वहीं बालिका वर्ग कबड्डी प्राथ.स्तर में प्रथम- कन्या आश्रम केशकाल एवं द्वितीय-प्रा.शा. सुरडोंगर, इसी तारतम्य मे बालक-प्राथ.वर्ग खो-खो में प्रथम- प्रा.शा.ओड़कापारा, एवं द्वितीय स्थान- प्रा.शा. सुरडोंगर,, प्राथ.वर्ग बालिका खो-खो में प्रथम- कन्या आश्रम केशकाल, एवं द्वितीय स्थान- प्रा.शा.डिहीपारा ने प्राप्त किया। माध्यमिक वर्ग बालक कबड्डी में प्रथम-बालक आश्रम केशकाल एवं द्वितीय-मा.शा.डिहीपारा, माध्यमिक वर्ग बालिका कबड्डी में प्रथम-कस्तूरबा बालि.विद्यालय एवं द्वितीय स्थान- मा.शा.कन्या केशकाल ने हासिल किया! इसी तरह माध्यमिक वर्ग बालक खो-खो में प्रथम-बालक आश्रम केशकाल, एवं द्वितीय स्थान पर-मा.शा.डिहीपारा ने सफलता अर्जित की। वहीं माध्यमिक वर्ग बालिका खो-खो में प्रथम स्थान-कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय केशकाल एवं द्वितीय स्थान-मा.शा.कन्या केशकाल ने प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर पर ओवर आल चैंपियन का खिताब- जहाँ प्रा.शा. बोरगांव को प्राप्त हुआ, वहीं माध्यमिक वर्ग में ओवर आल चैंपियन की उपलब्धि- कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय केशकाल ने हासिल की। संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के सफल आयोजन की निर्णायक भूमिकाओं में तीनों संकुलों के विभिन्न प्राथ./माध्य. शालाओं के प्रधानपाठकों/ शिक्षक/शिक्षिकाओं ने की । बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में विजयी सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन