Ghansyam Sharma / Sun, Jun 21, 2026 / Post views : 56
कोण्डागांव/बड़ेराजपुर । पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकासखंड बड़ेराजपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारोंड में रविवार सुबह सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
राज्य स्तरीय योग प्रशिक्षक सुखूराम नेताम ने इस वर्ष की थीम "योग फॉर हेल्दी एजिंग" (स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग) पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और तनावमुक्त रहता है तथा जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है।
विद्यालय के प्राचार्य के.के. नाग ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन जीने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संकुल समन्वयक दुलेश नेताम, डोमार सिंह सहारे, राजीव भारद्वाज, व्यायाम शिक्षक विनोद टोप्पो, तिलोक साहू, प्रीतम कोसरिया, निर्मला मरकाम सहित प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारोंड के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी अमरसिंह पुरामें ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन