Ghansyam Sharma / Sat, Apr 12, 2025 / Post views : 198
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
हनुमान जयंती के पावन पर्व पर शहर के घड़ी चौक स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह से ही मंदिर परिसर में रामभक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा पाठ के साथ माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
भक्तों ने संकटमोचन हनुमान जी के चरणों में नतमस्तक होकर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और हर संकट से मुक्ति की कामना की। मंदिर परिसर में "जय श्रीराम" और "जय बजरंगबली" के गगनभेदी जयकारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा।
सुश्री लता उसेंडी विधायक कोण्डागांव
इस अवसर पर कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने क्षेत्रवासियों और समस्त देशवासियों को हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रार्थना की कि बजरंगबली सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें, देश को हर संकट से बचाएं और सभी को सुख, शांति व उन्नति प्रदान करें।
पत्रिका लुक न्यूज टीम की ओर से राम भक्त हनुमान जी जंयती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन