Sat, 17 Oct 2026
Breaking News
तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश |

: छत्तीसगढ़ राज्य की गौरव बिटिया हेमबती नाग को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार....

Ghansyam Sharma / Thu, Dec 26, 2024 / Post views : 242

Share:


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में किया सम्मानित

कोण्डागांव। पत्रिका लुक

छत्तीसगढ़ राज्य की गौरव और कोंडागांव जिले की बेटी हेमबती नाग को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय बाल पुरस्कार समारोह में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हेमबती नाग को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया और अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से खेलो इंडिया और राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और यह उपलब्धि हासिल की। उल्लेखनीय है कि बाल देखरेख संस्था छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद, बालगृह बालिका, जिला कोण्डागांव में निवासरत बालिका कु० हेमबती नाग ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024-25 प्राप्त कर कोण्डागांव जिला और छत्तीसगढ़ राज्य का मान बढ़ाया है। बालिका हेमबती नाग ग्रामीण परिवेश से हैं। मार्च 2019 में माता पिता की मृत्यु के पश्चात बालिका की अत्यंत कमजोर स्थिति में होने से देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग से बाल कल्याण समिति के द्वारा बालगृह बालिका जिला कोण्डागांव में प्रवेश कराया गया। बालिका आई०टी०बी०पी० 41 वीं बटालियन के सहयोग से जूडो खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। बालिका ने नवम्बर 2021 में चंडीगढ़ पंजाब में जूडो चैम्पियनशीप में सब जुनियर के 28 कि०ग्रा० वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 2022 में खेलो इंडिया के क्षेत्रिय प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया एवं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 2023 मे भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय खेलो इंडिया टूर्नामेंट में 05 वा स्थान प्राप्त किया तथा राष्ट्रीय शालेय खेल में कांस्य पदक प्राप्त किया। वर्ष 2024 में बालिका ने क्षेत्रिय खेलो इंडिया प्रतियोगिता नासिक महाराष्ट्र में 40 कि०ग्रा० वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया तथा राष्ट्रीय शालेय जुडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया। दिसम्बर 2024 में आयोजित राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता अंतर्गत जुड़ो में अगरतला त्रिपुरा में रजत पदक प्राप्त कर कोण्डागांव जिले एवं छत्तीसगढ़ राज्य का मान बढ़ाया है। बालिका के लगातार मेहनत और लगन ने तथा खेल के प्रति जुनून ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया। उल्लेखनीय है कि बेटियों के स्वाभिमान एवं सशक्तिकरण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की दृढ़ संकल्पित हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के संरक्षण में उनके खेल प्रतिभा को निखारने का मौका मिला।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार असाधारण योग्यताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बच्चों को दिया जाता है। राष्ट्रीय स्तर के ये पुरस्कार 5 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को बहादुरी, कला और संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा और खेल जैसी सात श्रेणियों में उनकी उत्कृष्टता के लिए दिए जाते हैं। पीएमआरबीपी के प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, प्रमाण पत्र और एक प्रशस्ति पुस्तिका दी जाती है। जिले की बेटी हेमबती नाग को राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने जिले की महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम को भी की भी सराहना की।
सोत्र-prokgn

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement