Ghansyam Sharma / Fri, Apr 11, 2025 / Post views : 186
दुःखद समाचार
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
शहर के गांधी चौक क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी एक बाइक को तेज रफ्तार देश लहरा बस ने पीछे से टक्कर मार दी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बनियागांव निवासी कमलेश नेताम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कमला नेताम (40 वर्ष, बनियागांव), सोनमती कोराम (55 वर्ष, सन्दोनार) और रानू कोराम (25 वर्ष, सन्दोनार) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए, हालांकि पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बस को जप्त कर लिया है
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस की तेज गति और लापरवाहीपूर्वक ड्राइविंग को बताया है। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल रहा और भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
प्रशासन ने नागरिकों से संयम बरतने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
देखें वीडियो----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन