Ghansyam Sharma / Sun, Mar 15, 2026 / Post views : 243
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा 14 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम उत्साह और सामाजिक समरसता के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती शांति बाजपेई ने की। इस दौरान हनुमान चालीसा और श्रीकृष्ण भजनों के साथ रंग-गुलाल के बीच आत्मीय वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण समाज की प्रतिभाशाली बेटी नित्या पांडे रहीं, जो वर्तमान में लैटिन अमेरिका के चिली में पीएचडी के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं और नासा के प्लेनेटरी मिशन से भी जुड़ी हुई हैं। उन्होंने बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए अपने बचपन के संघर्ष और प्रेरणादायक अनुभव साझा किए तथा कल्पना चावला को अपना आदर्श बताया।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, सचिव पवन झा, सलाहकार गोपाल दीक्षित, किशोर शर्मा सहित कई वरिष्ठजन मौजूद रहे। महिला प्रकोष्ठ ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन