Ghansyam Sharma / Tue, Nov 4, 2025 / Post views : 204
बिलासपुर। पत्रिका लुक
बिलासपुर जिले के गतोंरा रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए।
इस भीषण हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की खबर आ रही है, जबकि कई यात्रियों के घायल होने की आशंका है।
सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। हादसे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन