Ghansyam Sharma / Tue, Nov 4, 2025 / Post views : 180
केशकाल । पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 01 नवम्बर को वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के 3.51 लाख नवनिर्मित आवासों का सामूहिक गृह प्रवेश कराया। इसी क्रम में कोण्डागांव जिले के बड़ेराजपुर जनपद में 1010 आवासों का गृह प्रवेश संपन्न हुआ, जिससे क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का माहौल रहा।
कार्यक्रम में केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लखेश्वर यादव, ब्लॉक समन्वयक, तकनीकी सहायक, सचिव, रोजगार सहायक व आवास मित्र उपस्थित रहे।
वर्षों से कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों के लिए यह दिन किसी त्यौहार से कम नहीं था। अब वे पक्के मकानों में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना केवल घर देने की योजना नहीं, बल्कि यह गरीबों के भविष्य को सुरक्षित करने का माध्यम है। इस सामूहिक गृह प्रवेश से बड़ेराजपुर जनपद ने विकास के नए आयाम छुए हैं और यह साबित किया है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन