Ghansyam Sharma / Mon, Oct 13, 2025 / Post views : 234
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 से 17 अक्टूबर तक विविध स्वास्थ्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को कोंडागांव नगर के साप्ताहिक बाजार स्थल में जिला स्तरीय एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद कोंडागांव के अध्यक्ष नरपति पटेल और उपाध्यक्ष जसकेतू उसेंडी के मुख्य आतिथ्य में भगवान धन्वंतरि के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
आयुष विभाग के दिशा-निर्देशन में जनसेवा
संचालनालय आयुष के निर्देश और जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। आयुष चिकित्सा प्रणाली के माध्यम से सैकड़ों लोगों को विभिन्न रोगों के लिए परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया गया।
मेले में आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से रोगियों की जांच की गई और मौसमी बीमारियों से बचाव तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कुल 459 लोगों को आयुष काढ़ा पिलाया गया।
विशेषज्ञों की रही सक्रिय भूमिका
स्वास्थ्य मेला में डॉ. चन्द्रभान वर्मा, डॉ. राजेश नाग, डॉ. विजयलक्ष्मी, डॉ. चन्द्रप्रभा, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. हलेश्वर चन्द्राकर सहित आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएँ दीं। इसके साथ ही आयुर्वेद फार्मासिस्ट उज्वल मिंज, सुनील, औषधालय सेवक प्रकाश बागड़े एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
ग्राम स्तर पर भी गतिविधियाँ जारी
जिला स्तरीय मेले के साथ-साथ ग्राम स्तर पर भी आयुष संस्थाओं द्वारा स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों तक आयुष चिकित्सा के लाभ पहुँच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन