Ghansyam Sharma / Sat, Oct 1, 2022 / Post views : 148
कोंडागांव। पत्रिका लुक
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह में शिरकत करने के लिए कोण्डागांव जिले के सभी विकासखण्डों के 100 वरिष्ठ नागरिक रायपुर रवाना हुए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवचंद मातलाम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने वरिष्ठ नागरिकों से भेंटकर कुशलछेम पूछा और हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस दौरान जनपद पंचायत सदस्य कोण्डागांव श्री शिव कोर्राम एवं अन्य जनप्रतिनिधि, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ललिता लकड़ा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागारिक उपस्थित थे।सूट-pro कोंडागांव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन