Ghansyam Sharma / Wed, Oct 8, 2025 / Post views : 177
विश्रामपुरी। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
विश्रामपुरी के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने एक नवजात शिशु में जन्म के तुरंत बाद क्लब फुट (Club Foot) की पहचान की। इस जानकारी को तुरंत ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) टीम तक पहुँचाया गया।
यह पहल सराहनीय है, क्योंकि समय रहते बीमारी या विकृति की पहचान होने से शिशु को सही समय पर उपचार मिल सकता है और उसका भविष्य सुरक्षित हो सकता है।
इस कार्य में हमारे BMO साहब का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह संभव हो पाया। स्वास्थ्य कर्मियों की सतर्कता और जिम्मेदारी से ही यह सुनिश्चित हुआ कि बच्चे को सही समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
यह प्रयास न केवल स्वास्थ्य विभाग की संवेदनशीलता को दर्शाता है बल्कि समाज को भी यह संदेश देता है कि हर बच्चे का जीवन की शुरुआत स्वस्थ और सुरक्षित होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन