Ghansyam Sharma / Wed, May 20, 2026 / Post views : 27
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव जिला अंतर्गत केशकाल स्थित सुरडोंगर में आयोजित प्रदेश स्तरीय तेलीन सत्ती महोत्सव में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव का पारंपरिक मांदरी नृत्य एवं लोक संस्कृति के साथ भव्य स्वागत किया गया। आयोजन स्थल पर समाज की संस्कृति और परंपरा की विशेष झलक देखने को मिली।

सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने साहू समाज की मेहनत, ईमानदारी और कर्मठता की सराहना की। उन्होंने कहा कि बचपन में लोग एक कहावत कहकर चिढ़ाते थे — “साहू कमाहु नहीं तो काला खाहु”, लेकिन बड़े होने पर इसका वास्तविक अर्थ समझ में आया। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह है कि साहू समाज के लोग अत्यंत परिश्रमी होते हैं और अपने परिश्रम के बल पर हर क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं। समाज अपनी मेहनत और ईमानदारी से पहचाना जाता है।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी साहू समाज से आते हैं और उन्होंने अपने संघर्ष एवं मेहनत के दम पर भारत को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि साहू समाज हमेशा सामाजिक एकता, सेवा और विकास के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की सौगात देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन