Ghansyam Sharma / Fri, Mar 27, 2026 / Post views : 367
फरसगांव । पत्रिका लुक
थाना फरसगांव पुलिस ने अवैध गांजा खेती के मामले में कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खेतों से कुल 686 नग गांजा के पौधे बरामद किए गए हैं, जिनका वजन 21 किलो 36 ग्राम और अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पावारास में दो व्यक्तियों द्वारा मक्के के खेत के बीच गांजा के पौधे उगाए जा रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री पंकज चंद्रा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी फरसगांव श्री अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक चन्द्रशेखर श्रीवास के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
टीम ने राजस्व विभाग की उपस्थिति में ग्राम पावारास स्थित खेतों में तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी अभिराम यादव (28 वर्ष) के खेत से 237 गांजा पौधे (14.96 किलोग्राम) तथा आरोपी श्रवण कुमार उईके (38 वर्ष) के खेत से 449 गांजा पौधे (6.40 किलोग्राम) बरामद किए गए।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(क) के तहत गिरफ्तारी की गई है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन