Ghansyam Sharma / Thu, Apr 9, 2026 / Post views : 242
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
वन परिक्षेत्र में हो रहे अवैध बोर खनन के खिलाफ वन विभाग कोण्डागांव ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोरिंग वाहन जब्त किया है। मामला वन परिक्षेत्र कोंडागांव के कक्ष क्रमांक PF-451 अंतर्गत ग्राम संबलपुर का है, जहां बीती रात अवैध रूप से बोर खनन किया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत के कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा वन क्षेत्र में बोर खनन कराया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए बोरिंग वाहन को कब्जे में ले लिया।
इस संबंध में एसडीओ फॉरेस्ट आशीष कुमार कोटरीवाल ने बताया कि सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई है। जब्त वाहन के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल, इस मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। अब यह देखना होगा कि वन विभाग वाहन को राजसात करता है या जुर्माना लगाकर छोड़ देता है, यह आने वाला समय ही तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन